SSC JE Recruitment 2024 Apply Online: एसएससी ने जारी की बंपर भर्ती, आवेदन शुरू हुए, जल्द से जल्द फॉर्म भरो

SSC JE Recruitment 2024 Apply Online: जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है उनके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है क्योंकि एसएससी ने जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन जारी किए हैं। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। ऐसे में जितने भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं वह यहां पर आवेदन कर सकते हैं उनके पास एक सुनहरा मौका है। अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आज के आर्टिकल में हम आपको पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं।

SSC JE Recruitment 2024 Apply Online के लिए आवश्यक योग्यता

जूनियर इंजीनियर पद के लिए जो व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है उसके लिए यह जरूरी है कि वह किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित स्ट्रीम में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग या फिर टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी अनिवार्य होती है। 

SSC JE Recruitment 2024 Apply Online

जो व्यक्ति आवेदन करना चाहता है उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। यहां पर सरकार की तरफ से आयु में छूट दी जाती है।

SSC JE Recruitment 2024 Apply Online Process

एसएससी जेई भर्ती परीक्षा ऑनलाइन 2024 का अगर आप रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो इसका रजिस्ट्रेशन 28 मार्च से प्रारंभ हो चुका है। इस पोस्ट के लिए 18 अप्रैल 2024 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि रखी गई है। इसी के साथ आपको बता दे की ऑनलाइन पेमेंट की विंडो 19 अप्रैल तक खुली रहेगी। इसी के साथ-साथ एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 22 से 23 अप्रैल तक एक्टिव रहेंगी। वहीं अगर परीक्षा की बात की जाए तो ऐसा कहा जा रहा है ऐसा पहला पेपर 4 से 6 जून 2024 तक आयोजित किया जा सकता है। हालांकि अभी दूसरे पेपर की एग्जाम डेट घोषित नहीं की गई है क्योंकि वह पहले पेपर की डेट घोषित करने के बाद की जाएगी।

एसएससी जेई भर्ती 2024 में कुल रिक्तियाँ

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक तौर पर जूनियर इंजीनियर पद के लिए रिक्तियां जारी की गई है। भारत सरकार के विभिन्न विभाग के तहत JE के पद के लिए लगभग 968 रिक्तियां खाली है।

एसएससी JE भर्ती एग्जाम डेट

हाल ही में अभी पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है, लेकिन परीक्षा की तारीख को आधिकारिक तौर पर घोषित किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है जून या जुलाई 2024 तक इसकी परीक्षा की जा सकती है। इसी के साथ इसकी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट यानी मोड में 120 मिनट की परीक्षा समय अवधि के साथ ही आयोजित की जाएगी।

SSC JE Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुल्क

अगर आवेदन शुल्क की बात की जाए तो जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को ₹100 की फीस जमा करनी होगी। वही अगर महिला उम्मीदवार है या फिर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति या आरक्षण के लिए पत्र पूर्व सैनिक से संबंधित उम्मीदवार इन सभी को शुल्क में छूट दी गई है। इन्हें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं भरना है। इसी के साथ आपको बता दे शुल्क का भुगतान आप केवल ऑनलाइन ही कर सकते हैं। इसके लिए आप भीम यूपीआई नेट बैंकिंग या वीजा मास्टरकार्ड मेस्ट्रो या रुपए क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एसएससी JE भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

सबसे पहले तो आपको बता दे भारत सरकार के द्वारा विभिन्न विभाग के तहत जूनियर इंजीनियर पद के लिए चयन की दो प्रक्रिया जारी की गई है। इसमें दो चरण होते हैं। पेपर-1 और पेपर-2 यह दोनों पेपर कंप्यूटर आधारित टेस्ट होते हैं।

पेपर -1 की जानकारी

  • विषय
    • सामान्य जागरूकता 
    • सामान्य बुद्धि एवं तर्क
    • भाग ए सामान्य इंजीनियरिंग (सिविल और स्ट्रक्चर
    • भाग बी सामान्य इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल)
    • भाग बी सामान्य इंजीनियरिंग (मैकेनिकल)
    • इन तीनों विषय में से एक विषय का चुनाव करना होता है
  • कुल प्रश्न की संख्या-200
  • कुल अंक की संख्या – 200
  • समय अवधि – 2 घंटे
  • नकारात्मक मार्क्स – हां इसमें गलत उत्तर के लिए अंक काटे जाते हैं।

Paper-2 की जानकारी

  • विषय
    • भाग ए सामान्य इंजीनियरिंग (सिविल और स्ट्रक्चरल)
    • भाग बी सामान्य इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल)
    • भाग बी सामान्य इंजीनियरिंग (मैकेनिकल)
  • कुल प्रश्न-100
  • कुल अंक-300
  • समय अवधि- 2 घंटे
  • नकारात्मक मार्क्स- हां अगर आपका उत्तर गलत होता है तो एक अंक काटा जाएगा।

जब आप इन दोनों परीक्षा को पास कर लेते हैं उसके बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाती है।

SSC JE RECRUITMENT 2024 APPLY ONLINE- STEPS TO APPLY

अगर आप SSC JE के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किए गए हैं। इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया फॉलो करनी होगी। अगर आप चाहे तो किसी ई मित्र पर जाकर भी फार्म भरवा सकते हैं नहीं तो इसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है आप घर बैठे खुद ही फॉर्म भर सकते हैं।

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यह इसकी वेबसाइट है इस पर आप विजिट कर सकते हैं।
  • अब आपके सामने यहां पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब यहां पर आपको SSC JE का ऑप्शन दिखाई देगा उस ऑप्शन पर क्लिक कर दें
  • अब आपके यहां पर अपना पंजीकरण करना है और लॉगिन कर ले।
  • लॉगिन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म को भरे।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में बहुत सारी जानकारी मांगी जाती है जिन्हें आपको सही-सही दर्ज करनी होती है।
  • अब यहां पर आपसे संबंधित डॉक्यूमेंट मांगे जाते हैं जिन्हें आपको अटैच करने होते हैं।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर दे।
  • इन सभी चीजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उस पेज को डाउनलोड कर ले।
  • भविष्य के लिए इसकी एक कॉपी निकाल ले और इस प्रिंट आउट को अपने पास संभाल कर रखें।

SSC JE RECRUITMENT 2024 में कितनी मिलेगी सैलरी 

जब हम सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं तब उसके बारे में यह छानबीन जरूर करते हैं कि जिस सरकारी नौकरी की हम तैयारी कर रहे हैं उसमें हमें कितना वेतन मिलेगा। इसीलिए आपको बता दे कि चयनित उम्मीदवार को 35400 से लेकर 1,12,400 के बीच तक की सैलरी मिलती है। जैसे-जैसे आपका एक्सपीरियंस और अनुभव बढ़ता जाता है वैसे-वैसे आपकी सैलरी में भी बढ़ोतरी होती रहती है।